~~~ नारी ~~~ मान हूँ , अभिमान हूँ , अस्तित्व का सम्मान हूँ। प्रचंड हूँ , स्वछंद हूँ , मानवता का आधार हूँ। बेबाक हूँ , बिंदास भी , नारी हूँ , बेख़ौफ़ भी। अंत हूँ , अनंत भी , शीतल हूँ , धैर्य भी। काया हूँ , मैं माया भी , नारी हूँ , मैं छाया भी। माँ दुर्गा का रूप हूँ मैं , माँ काली का स्वरुप भी , माँ लक्ष्मी सी चंचल हूँ मैं , माँ सरस्वती सी निर्मल भी। माता सा दुलार भी , पत्नी सा प्यार भी , बेटी सा सम्मान भी , बहन सा अभिमान भी। नारी हूँ तो सृजन भी , सृजन का आधार भी , नारी हूँ तो सुख भी , सुख का आधार भी। ~~ । नारी हूँ मैं , सम्मान की आधिकारी भी । ~~