आज मैंने ज़िन्दगी को जीना सीखा है, कभी रो के हसना, कभी दुनिया से लड़ना सीखा है, आज़ाद पंछी हूँ मैं अब, आज़ादी को अपना करना सीखा है, जान लिया है मैंने ये, मैं कुछ भी कर सकती हूँ! *** सोचा न था मैं अपने, पंखों को फैला सकती हूँ, ज़िन्दगी को अपने, हिसाब से भी जी सकती हूँ, जब जी ज़िन्दगी तो लगा, कि मुझमें भी अरमां उस ज़ज़्बे से ओत प्रोत, मैं कुछ भी कर सकती हूँ! *** मुझमें वो ज़ज़्बा है, राह मुकम्मल करने की, उलझी हुई ज़िन्दगी को आसां करने की, मैं हर परिस्थिति को अपना बना सकती हूँ मैं ये भी कर सकती हूँ, मैं वो भी कर सकती हूँ, मैं कुछ भी कर सकती हूँ! ...