आज मैंने ज़िन्दगी को जीना सीखा है,
कभी रो के हसना, कभी दुनिया से लड़ना सीखा है,
आज़ाद पंछी हूँ मैं अब, आज़ादी को अपना करना सीखा है,
जान लिया है मैंने ये, मैं कुछ भी कर सकती हूँ!
***
सोचा न था मैं अपने, पंखों को फैला सकती हूँ,
ज़िन्दगी को अपने, हिसाब से भी जी सकती हूँ,
जब जी ज़िन्दगी तो लगा, कि मुझमें भी अरमां
उस ज़ज़्बे से ओत प्रोत, मैं कुछ भी कर सकती हूँ!
***
मुझमें वो ज़ज़्बा है, राह मुकम्मल करने की,
उलझी हुई ज़िन्दगी को आसां करने की,
मैं हर परिस्थिति को अपना बना सकती हूँ
मैं ये भी कर सकती हूँ, मैं वो भी कर सकती हूँ,
मैं कुछ भी कर सकती हूँ!
***
नारी हूँ मैं बेखौफ हूँ,
मानवता की प्रतीक हूँ,
नारी हूँ मैं बिन्दास भी,
मानवता की नीव भी,
मैं नारी हूँ मैं कुछ भी कर सकती हूँ!
***
मैं ना रुकूँगी ना थकूंगी ,
मैं हर परिस्थितियों से आगे बढूँगी ,
मुझमें वो आत्मविश्वास है,
मैं कुछ भी कर सकती हूँ!
***
ज़िन्दगी के हर दर्द, हसके सहते हैं हम
कोई मुश्किल हो, हसके उबरते हैं उससे
ज़िन्दगी कितनी भी, भरी हो कठिनाइयों से,
मुझे यकीन मैं, उबर सकती हूँ उससे भी
मैं कुछ भी कर सकती हूँ!
***
माता सा दुलार भी, पत्नी सा प्यार भी,
बेटी सा सम्मान भी, बहन सा अभिमान भी,
नारी हूँ तो सृजन भी, सृजन का आधार भी,
नारी हूँ तो सुख भी, सुख का आधार भी,
मातृत्व से परिपूर्ण हूँ मैं, मैं कुछ भी कर सकती हूँ!
***
ज़िन्दगी में एक बार !
ज़िन्दगी को फिर से जीना है,
कुछ कर गुज़रने का एहसास जो दिल में है,
उस एहसास को उसकी मंज़िल तक पहुचाना है,
हर नामुमकिन को मुमकिन कर के दिखाना है
पूर्ण विश्वास से परिपूर्ण हूँ, मैं कुछ भी कर सकती हूँ!
***
सागर की गहराई तक जाना है,
आसमां की ऊचाई को पाना है,
कुछ खो देना है, कुछ पा लेना है,
कभी गिरना है, कभी संभलना है,
मुझमें आत्मविश्वास है, मैं कुछ भी कर सकती हूँ!
***
ज़िन्दगी में एक बार!
कई खोये हुए रिश्तों को पाना,
ज़िन्दगी को फिर उसी रह पे चलाना है
खुल के हंसना है, दूसरों को हँसाना है,
रह कितनी भी मुश्किल हो, मंज़िलों को पाना है
मुझमें आत्मविश्वास है, मैं कुछ भी कर सकती हूँ!
***
हर मुश्किलों को आसाँ कर सकती हूँ,
एक मौका मिले तो नामुमकिन को मुमकिन कर सकती हूँ ,
विपरीत लहरों को भी हौसलों से अपने रूख़ में कर सकती हूँ
औरत हूँ मैं, मैं कुछ भी कर सकती हूँ!
***
ज़िन्दगी कितनी भी ले लें परीक्षाएं हम से,
हर परीक्षा को हंस कर पास करेंगे हम,
हौसलों की उड़ान इतनी तेज़ है मुझमें कहीं,
उन हौसलों के ज़ज़्बे से, मैं कुछ भी कर सकती हूँ!
***
I have been to the moon and come back,
I have plunged into the deepest oceans!
How more do you want me to prove my worth?
I am your daughter, more than anything else!
***
She has wings to fly, she has touched the sky
She has the strength to fight the world!
With love, compassion and will in her heart,
She is the oyster with the golden pearl!
Comments
Post a Comment