~~~नारी ~~~
मान हूँ, अभिमान हूँ,
अस्तित्व का
सम्मान हूँ।
प्रचंड हूँ, स्वछंद हूँ,
मानवता का आधार
हूँ।
बेबाक हूँ, बिंदास भी,
नारी हूँ, बेख़ौफ़ भी।
अंत हूँ, अनंत भी,
शीतल हूँ, धैर्य भी।
काया हूँ, मैं माया भी,
नारी हूँ, मैं छाया भी।
माँ दुर्गा का
रूप हूँ मैं, माँ काली का स्वरुप भी,
माँ लक्ष्मी सी
चंचल हूँ मैं, माँ सरस्वती सी निर्मल भी।
माता सा दुलार भी, पत्नी सा प्यार भी,
बेटी सा सम्मान
भी, बहन सा अभिमान भी।
नारी हूँ तो सृजन
भी, सृजन का आधार भी,
नारी हूँ तो सुख
भी, सुख का आधार भी।
~~। नारी हूँ मैं, सम्मान की आधिकारी भी ।~~

Comments
Post a Comment