ऐ ज़िन्द्दगी बता अभी कितने रंग हैं तेरे आग़ोश में,
बस इतनी सी इल्तज़ा है की वो सभी रंग दिखा दे, मेरी रुख्सती से पहले!!!
मुझे आज तलक शिकवा
नहीं है तुझ से कोई,
बस इतना सा ग़म है की, वो शिकवा करूँ मैं तुझसे कैसे???
दिल में तो बहुत अरमां हैं जो हिलोरे मारतें हैं,
बस इन हिलोरों को मैं, थमने के लिए कहूँ कैसे???
ऐ ज़िन्दगी बता अभी कितने रंग हैं तेरे आग़ोश में,
बस इतना सा अरमां है, उन रंगों से अपने आप को भीगोउं कैसे???
मैंने कोशिश की अपनी ज़िन्दगी को तेरे रंगों से सँवारने की,
बस यही कसक रह गयी हैं की, वो कोशिश मैं मुक्मल करूँ कैसे???
मुझे इल्म है इस बात का की मैं तो ज़र्रा हुं, अपने हर रंग मुझे तू दिखाये ही क्यूँ???
बस इक छोटी से सी इल्तज़ा है इस ज़र्रे की, की इस छोटी सी ज़िन्दगी में मुझे न मायूस कर यूँही!!!
ज़िन्दगी कहीं उलझ के रह गयी है, पुरानी यादों में और आने वाली नई ज़िन्दगी के सपनो में,
बस उन पुरानी यादों से पीछा छुडाऊ कैसे, और नई ज़िन्दगी को अपनाऊ कैसे???
ऐ ज़िन्दगी अभी तो करनी है तुझे अपने हर रंगों की नुमाइश,
बस यही सोंचती हूँ की मुझपे, इस नुमाइश की आज़माइश तू करेगी कैसे???
कभी आरज़ू न की थी की आस्म़ा मिले मुझे,
बस ये चाहा है की, मेरे पैरों तले ज़मीन न खिसको उन्हीं!!!
सोचा की ज़रा अपने पंखों को फैला के देखूं,
बस मेरे पंखों को कर दिया मुझसे जुदा तूने उन्हीं!!!
चाहती हूँ की मैं अपनी ज़िन्दगी को नया आयाम दूँ,
बस उन आयामों के मेरे मायनों को, झूठला दिया तूने उन्हीं!!!
जहाँ मैंने सोचा की चल के, चंद क़दमों का फ़ासला तय करूँ ख़ुद ही,
बस वहां तूने आजमाया मेरे नसीब को को बार बार उन्हीं!!!
कभी कभी मुझे लगता है की ज़िन्दगी ने उड़ेल दिया हैं काला
रंग मुझ पे,
बस यही सोंचती हूँ
इस काले रंग के अंधेरों को अपनी ज़िन्दगी से दूर भगाऊ कैसे???
ऐ ज़िन्दगी कई सवाल
हैं, जो पूछने हैं मुझको तुझसे,
बस सोंचती हूँ उन सवालों के जवाब, मैं तुझसे पाऊँ कैसे ???
ऐ ज़िन्दगी बता तू इतनी बेवफ़ा क्यूँ है,
मैं वफ़ा की उम्मीद तुझसे लगाऊ कैसे???
आज़ाद पंछी की तरह उड़ने का मेरा भी मन है,
बस यही सोंचती हूँ, इस आज़ादी को मैं अपना बानाऊँ कैसे???
----------------------
Comments
Post a Comment