Skip to main content

Poem on Life!

ज़िंदगी मेरे लिए हमेशा एक प्रेरणा रही है।मेरे  दिल के क़रीब जो विषय है वो ज़िंदगी ही है, ये मेरी दूसरी कविता है ज़िंदगी पे। 

ज़िंदगी मुझे जितना ठुकरायेगी,
उतना ही मैं उसे गले लगाऊँगी!

अगर ज़िंदगी ने ज़िद्द ठानी है, मुझे हराने की,
मैंने भी ज़िद ठान रक्ख़ी है ज़िंदगी को हारने की!

हर राह मुकम्मल करूँगी अपने दृढ़ निश्चय से,
देखते हैं फिर कैसे डिगाती है मुझे मेरे दृढ़ निश्चय से!

टूटना मेरी फ़ितरत में नहीं है, 
तोड़ दूँगी ज़िंदगी के मंसूबे को!

डूबना तो तिनकों का काम है, 
हम वो जहाज़ है जो तूफ़ान में भी मंज़िलें तलाश लेते हैं!

हाँ मैंने भी लिए हैं कुछ ग़लत फ़ैसले ज़िंदगी में,
लेकिन ग़लती को सुधार कर आगे बढ़ना हैं मेरी फ़ितरत में!

ना दायर बनाया है, ना सीमाओं में बांधा है,
ज़िंदगी मैंने तेरी हर बेरुख़ी को, बड़ी शिद्दत से निभाया है!

Comments

Popular posts from this blog

Poem on Freedom!

Poem on Dreams!

My Poems of Main Kuch Bhi Kar Sakti Hoon!

आज मैंने ज़िन्दगी को जीना सीखा है, कभी रो के हसना, कभी दुनिया से लड़ना सीखा है, आज़ाद पंछी हूँ मैं अब, आज़ादी को अपना करना सीखा है, जान लिया है मैंने ये, मैं कुछ भी कर सकती हूँ!                             *** सोचा न था मैं अपने, पंखों को फैला सकती हूँ, ज़िन्दगी को अपने, हिसाब से भी जी सकती हूँ, जब जी ज़िन्दगी तो लगा, कि मुझमें भी अरमां उस ज़ज़्बे से ओत प्रोत, मैं कुछ भी कर सकती हूँ!                              *** मुझमें वो ज़ज़्बा है, राह मुकम्मल करने की, उलझी हुई ज़िन्दगी को आसां करने की, मैं हर परिस्थिति को अपना बना सकती हूँ मैं ये भी कर सकती हूँ, मैं वो भी कर सकती हूँ, मैं कुछ भी कर सकती हूँ!             ...